{"_id":"56e5948b4f1c1b313f8b4568","slug":"father-angry-with-son-set-fire-to-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से नाराज बेटे ने लगाई घारी में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता से नाराज बेटे ने लगाई घारी में आग
ब्यूरो/मझगईं।
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को ग्रामीणों ने धुना, पुलिस के हवाले किया
भगवंतनगर गांव में पिता से नाराज होकर बेटे ने घारी में आग लगा दी । घारी में रखी साइकिल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह अन्य घरों को जलने से बचाया। आग लगाने वाले युवक को लोगों ने धुनकर पुलिस के हवाले कर दिया।
चौकी क्षेत्र के भगवंतनगर निवासी परशुराम और उसके बेटे नीरज में किसी बात को लेकर शनिवार को झगड़ा हो गया था। आरोप है शाम करीब सात बजे बेटा शराब के नशे में धुत होकर आया और आते ही उसने अपनी ही घारी में आग लगा दी। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते घारी में रखी साइकिल और खाद के साथ अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से अन्य घरों को जलने बचाया। नाराज ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया । ग्रामीणों का कहना है बाप बेटे के झगड़े में सारा गांव जलकर राख हो जाता।