{"_id":"56e592534f1c1bb73e8b4568","slug":"dbangon-broke-khokha-of-groceries","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने तोड़ डाला परचून का खोखा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने तोड़ डाला परचून का खोखा
ब्यूरो/निघासन।
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने लगाया समान लूटने का आरोप
पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
क्षेत्र के गांव सहतेपुरवा में आधा दर्जन दबंगों ने एक महिला की दुकान का खोखा तोड़कर तहस नहस कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने उसका सारा सामान लूट लिया। हल्का दरोगा ने मौका मुआयना किया, लेकिन मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
गांव सहतेपुरवा निवासी महिला जुगराना पत्नी जगदीश ने बताया कि वह गरीब महिला है। अपने परिवार का पेट पालने के लिए बंगलहा जाने वाले सडक के किनारे खोखा रखा है। आरोप है कि उस खोखे वाली जगह पर गांव के ही कुछ दबंगों की नजर थी। कई बार उन लोगों ने खोखा हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह खोखा हटाने में असमर्थ रहे। शनिवार की रात में दबंगों ने परचून के खोखे को तोडफोडकर तहस-नहस कर दिया। सुबह जब जुगराना ने देखा तो उसका खोखा टूटा पड़ा था और खोखे का सामान गायब था। कुछ सामान वहीं पर बिखरा पडा था। मामले की शिकायत जुगराना ने एसओ से की। एसओ अमर सिंह ने हल्का दरोगा ताज खां को जांच के लिए भेजा। आरोप है कि जांच के बाद भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।