फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dbangon broke khokha of groceries

दबंगों ने तोड़ डाला परचून का खोखा 

Sun, 13 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/निघासन।
ब्यूरो/निघासन। Updated Sun, 13 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dbangon broke khokha of groceries
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने लगाया समान लूटने का आरोप 
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

क्षेत्र के गांव सहतेपुरवा में आधा दर्जन दबंगों ने एक महिला की दुकान का खोखा तोड़कर तहस नहस कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने उसका सारा सामान लूट लिया। हल्का दरोगा ने मौका मुआयना किया, लेकिन मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की है। 

गांव सहतेपुरवा निवासी महिला जुगराना पत्नी जगदीश ने बताया कि वह गरीब महिला है। अपने परिवार का पेट पालने के लिए बंगलहा जाने वाले सडक के किनारे खोखा रखा है। आरोप है कि उस खोखे वाली जगह पर गांव के ही कुछ दबंगों की नजर थी। कई बार उन लोगों ने खोखा हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह खोखा हटाने में असमर्थ रहे। शनिवार की रात में दबंगों ने परचून के खोखे को तोडफोडकर तहस-नहस कर दिया। सुबह जब जुगराना ने देखा तो उसका खोखा टूटा पड़ा था और खोखे का सामान गायब था। कुछ सामान वहीं पर बिखरा पडा था।  मामले की शिकायत जुगराना ने एसओ से की। एसओ अमर सिंह ने हल्का दरोगा ताज खां को जांच के लिए भेजा। आरोप है कि जांच के बाद भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed