फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bank employee demand for bribe then man does this

 कैश के लिए रिश्वत मांगी तो ‘वीरू’ बना युवक

Sat, 29 Apr 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 29 Apr 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
Bank employee demand for bribe then man does this
bribe (file photo)

अपने खाते से नकदी निकालने के लिए छह दिनों से चक्कर काट रहे युवक का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नतीजतन थाना खीरी के गांव अमृतागंज निवासी युवक ने शहर के कंपनी बाग में स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर करीब छह घंटे तरक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसने इलाहाबाद बैंक शाखा बाजूडीह के बैंक मैनेजर और कैशियर पर कैश के बदले 10 प्रतिशत रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन


तहसीलदार और सीओ सिटी ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया और नीचे उतराने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने आरोपी शाखा प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने तक नीचे उतरने से इंकार कर दिया। वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा था कि अगर एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो वह टंकी से कूदकर जान दे देगा।शुक्रवार की दोपहर सदर कोतवाली के गांव बाजूडीह निवासी जय सिंह साइकिल से कंपनी बाग पहुंचा और साइकिल खड़ी कर चुपके से पानी की टंकी की सबसे ऊपरी तल पर जा पहुंचा।
विज्ञापन


तेज धूप के बीच उसने टंकी के ऊपर से ही जब चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो लोगों की नजर उस पर पड़ी। सूचना पर यूपी 100 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसे नीचे उतरने और अपनी समस्या बताने के लिए जब माइक से कहा तो उसने नीचे उतरने से मना कर दिया। जिस पर पुलिस वालों ने इसकी सूचना अफसरों को दी। सूचना पर तहसीलदार और सीओ सिटी हरीराम वर्मा, सदर कोतवाल नागेश मिश्रा आदि फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गए और उसे समझाने बुझाने की कोशिश कर नीचे उतरने को कहा, लेकिन उसने 17 फरवरी को डीएम दफ्तर में दिए गए एक शिकायती पत्र की प्रति नीचे फेंकते हुए धमकी दी कि जब तक बैंक शाखा प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो जाती वह नीचे नहीं उतरेगा। टंकी से कूदकर अपनी जान दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायती पत्र में उसने कहा है कि उसका खाता थाना खीरी के गांव अमृतागंज स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में हैं। उसके खाते में 10 हजार आठ सौ रुपये हैं। बच्चों की फीस, खाद आदि के लिए वह कई बार 10 हजार रुपये निकालने के लिए बैंक गया। उसका कहना है कि पूरे दिन लाइन में लगे रहने के बाद भी उसे कैश नहीं मिला।

जिन लोगों ने 10 प्रतिशत कमीशन दिया, उन्हें पैसा दे दिया गया। 13 फरवरी को जब लाइन में लगकर कैशियर के पास पहुंचा तो कैशियर ने उससे एक हजार रुपये मांगे। विरोध करने पर उसका विड्रॉल और पासबुक रख ली। गाली गलौज की और धमकी दी। शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन के काफी प्रयासों के बाद उसके नीचे न उतरने पर एसडीएम सदर ने एसओ खीरी, सदर कोतवाली के एसएसआई और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर डेरा डाल रखा है।


वहीं मामले में सिटी सीओ हरीराम वर्मा का कहना है कि टंकी पर चढ़ा युवक ने बैंक मैनेजर और कैशियर पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। काफी प्रयासों के बाद भी वह नीचे नहीं उतर सका है। उसे नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।











 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed