{"_id":"56dad39f4f1c1bb82d8b47d8","slug":"bullion-traders-strike-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों की हड़ताल जारी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों की हड़ताल जारी रही
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 05 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। उत्पाद शुल्क के विरोध में सराफा व्यापारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सराफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर धरना प्रदर्शन किया। विवाह के सीजन में हड़ताल से लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
हड़ताल के तहत सराफा व्यापारी सराफा बाजार में इकट्ठा हुए और जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस निकाला। यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सांसद अजय मिश्र टेनी के संसदीय कार्यालय पर पहुंचा। यहां लखीमपुर खीरी सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा। सांसद ने व्यापारियों की आवाज संसद में उठाने की अपील की। इसके बाद वित्तमंत्री को संबोधित दूसरा ज्ञापन एसडीएम को भी सौंपा गया।
शनिवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्याम कुमार तिवारी ने भी सराफा व्यापारियों के विरोध और बंद को अपने व्यापार मंडल का समर्थन दिया। साथ ही व्यापार मंडल की तरफ से भी वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सराफा एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि इस संघर्ष में सभी वर्ग के दुकानदार सराफा व्यापारियों के साथ हैं।
विज्ञापन
शनिवार को धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में मनोज सहगल, हर्ष सेठ, सुरेश अग्रवाल, अमित गुप्ता, मुंशी कपूर, अनुपम तिवारी, गोपालजी गुप्ता, सुंदर लाल वर्मा, अनूप गुप्ता, आरके भल्ला, दिलीप खत्री, राजेश गुप्ता आदि व्यापारी और स्वर्णकार शामिल रहे।