फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   lady boxer angry at new rule of pregnancy test

प्रेगनेंसी टेस्ट के फरमान से भड़कीं महिला बॉक्सर

Fri, 13 Dec 2013 01:20 AM IST
कौशल कुमार ओझा/अमर उजाला, अलीगढ़
कौशल कुमार ओझा/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 13 Dec 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
lady boxer angry at new rule of pregnancy test

इंडियन यूनिवर्सिटी एसोसिएशन के एक अजीबोगरीब फरमान से महिला खिलाड़ियों में आक्रोश पनपने लगा है। नए नियम के तहत अब प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला बॉक्सिंग खिलाड़ियों को प्रेगनेंसी टेस्ट देना होगा।

विज्ञापन


एआईयू के इस फरमान से कॉलेजों की महिला खिलाड़ी स्वयं को असहज महसूस कर रही हैं। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के खेल प्रभारी भी नए नियम से भौचक हैं।

पिछले महीने डीएस कॉलेज में अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के विभिन्न जनपद के कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज, एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज एवं एचएलडी कॉलेज की करीब आधा दर्जन छात्राओं ने विभिन्न वजन वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा की भी कई छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित की थी। इन चयनित खिलाड़ियों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में जनवरी में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेना है।

एआईयू के फरमान के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने महिला खिलाड़ियों को मेडिकल, फिजिकल सर्टिफिकेट के साथ-साथ प्रेगनेंसी टेस्ट देने का भी निर्देश दिया है। इससे महिला खिलाड़ियों में खलबली मच गई है।


कुछ छात्राओं के अभिभावक तो खिलाड़ियों को आगे न खेलने का सुझाव दे रहे हैं। वहीं, कुछ ने अजीबोगरीब स्थिति का सामना करते हुए प्रेगनेंसी टेस्ट की रिपोर्ट बनवाकर विश्वविद्यालय के पास जमा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed