{"_id":"56e0676d4f1c1bdf578b4568","slug":"model-school-in-every-block-will-be-selected","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लॉक में चुने जाएंगे मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ब्लॉक में चुने जाएंगे मॉडल स्कूल
कुशीनगर
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। शासन के निर्देश पर सभी ब्लॉकाें के परिषदीय विद्यालयाें में से एक श्रेष्ठ विद्यालय चुना जाएगा। शैक्षिक गुणवत्ता और उसके लिए उचित माहौल वाले विद्यालयों की ग्रेडिंग जारी है। इसके लिए सभी 14 ब्लॉकों से एक-एक मॉडल स्कूल का चयन किया गया है।
इनमें से जिस विद्यालय के पठन-पाठन की गुणवत्ता बेहतर होगी, उसे जिले का श्रेष्ठ विद्यालय चुना जाएगा। नई व्यवस्था के तहत विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए सभी स्कूलों की ग्रेडिंग कराई जा रही है। इसके लिए करीब 20 शर्तों का मानक तैयार किया गया है।
जिसमें तीन सत्रों में बच्चों का नामांकन, शौचालय की स्थिति, विद्यालय की साफ सफ ाई, साज सज्जा, शिक्षा की गुणवत्ता, ड्रेस और गृहकार्य आदि को शामिल किया गया है। प्रथम चक्र की गणना के बाद पडरौना से प्राथमिक विद्यालय सिधुआं स्थान, कसया ब्लॉक से मैनपुर कोट, फाजिलनगर से रुदवलिया, मोतीचक से सिरसिया, सुकरौली से महुई, सेवरही से हरदिया, हाटा, तमकुही से बसडीला महंत, दुदही से बलुही, विशुनपुरा से कंठीछापर, रामकोला से भटवलिया बनकटा, नेबुआ नौरंगिया से बरईपट्टी और खड्डा ब्लॉक से प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली की जांच पूरी कर ब्लॉक का मॉडल स्कूल घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
इन विद्यालयों में सबसे बेहतर शैक्षणिक वातावरण वाले विद्यालय को जनपद के श्रेष्ठ विद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। उस विद्यालय को शासनस्तर से पुरस्कृत किया जाना है। जनपद के दो ब्लॉकों के दो विद्यालयों का चयन कर जांच पूरी कर ली गई है। इनमें फाजिलनगर का रुदवलिया और कसया ब्लॉक का मैनपुर कोट विद्यालय शामिल है।