फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   likely to close suger miill

खड्डा चीनी मिल बंद होने की आशंका

Mon, 14 Mar 2016 12:18 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 14 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खड्डा चीनी मिल को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम लगाने का निर्देश दिया है। 19 मार्च तक बोर्ड के आदेश का पालन करना जरूरी है। यदि इसका पालन नहीं होता है तो मिल में पेराई पर रोक भी लग सकती है। ऐसे में पहले से परेशान गन्ना किसानों के सामने एक और संकट खड़ा हो सकता है। 
विज्ञापन


खड्डा मिल से करीब 20 हजार गन्ना किसान जुड़े हैं। अभी भी बहुत से किसानों का गन्ना खेतों में पड़ा है। पेराई सत्र अभी बाकी है, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस चीनी मिल को ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम लगाने का निर्देश दिया है, जिसे मिल ने अभी तक पूरा नहीं किया है। 
विज्ञापन


डीएम लोकेश एम ने बताया कि मिल को पिछले पेराई सत्र में ही यह सिस्टम लगाने का निर्देश मिला था, लेकिन मिल ने उसका पालन    नहीं किया। उसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से नोटिस भी दिया गया है। इस मामले में   मिल को 19 मार्च तक का समय दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान इस बात   को लेकर चिंतित हैं कि यदि मिल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश का पालन नहीं किया तो मिल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। यहां तक कि मिल बंद होने की नौबत भी आ सकती है। ऐसे में किसानों के गन्ने की फसल का क्या होगा?


इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम का कहना था कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मिल को पूर्व में नोटिस भेजकर आवश्यक उपाए करने के निर्देश दिए गए थे। मिल की ओर से नोटिस का अनुपालन समय रहते नहीं किया गया। 19 मार्च तक  ऐसा नहीं हुआ तो मिल बंद हो    सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed