फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five people huts Jlin

पांच लोगों की झोपड़ियां जलीं

Sat, 05 Mar 2016 11:43 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 05 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
कसया/कप्तानगंज । थानाक्षेत्र के कनखोरिया गांव में शुक्रवार की देर रात आग लगने से पांच लोगों की झोपड़ियां जल गईं। मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। सूचना मिलने पर शनिवार को सुबह राजस्व विभाग के कर्मचारी गांव में पहुंचे।
विज्ञापन


कनखोरिया गांव के निवासी रामवृक्ष के घर से शुक्रवार की देर रात आग की लपटें उठने लगीं। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग पड़ोस के सुरेंद्र, गणेश, गिरधारी और राजेश की झोपड़ियों को जद में ले लिया।
विज्ञापन


जब तक गांव के लोग मौके पर जुटे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किए, तब तक आधे से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने के लिए गांव के लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सक्रियता की वजह से आग आगे नहीं बढ़ सकी। इस घटना में पांच हजार रुपये नकद सहित हजारों रुपये के सामान जल गए। हलका लेखपाल ने शनिवार की सुबह गांव में जाकर क्षति का आंकलन किया। इस संबंध में एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल का कहना था कि मामला संज्ञान में है। आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा चुका है।


शीघ्र पीड़ितों को अहेतुक सहायता धनराशि मुहैया करा दी जाएगी।   वहीं दूसरी ओर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज निवासी श्रवण के फूस में शुक्रवार की रात आग लग गई। घर को जलते देख लोग एकत्र हो गए और किसी तरह आग पर काबू पाया।

आग की जद में आने से श्रवण के पड़ोस का 18 वर्षीय रंगलाल झुलस गया। श्रवण के घर में रखे सभी सामान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed