{"_id":"56dc7a874f1c1be14d8b4599","slug":"electric-supply-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर गांव की सात दिन से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर गांव की सात दिन से बिजली आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के मीरापुर गांव की सात दिन से बत्ती गुल है। सोमवार रात बिजली आपूर्ति के दौरान अचानक गांव में लगा ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गया। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को ढिबरी और लालटेन की रोशनी में घरेलू कामकाज करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।
मनौरी विद्युत उपकेन्द्र से जुडे़ मीरापुर गांव में करीब तीन हजार की आबादी में बिजली आपूर्ति के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। गांव के रहने वाले अशोक कुमार, सुग्रीव कुमार, कैलाश, रामसरन, कालीदीन आदि का कहना है कि करीब सप्ताह भर पहले बिजली आपूर्ति के दौरान ट्रांसफार्मर अचानक धड़ाम हो गया। दूसरे दिन उपकेन्द्र जाकर बिजली विभाग के कर्मियों से शिकायत की गई। इसके बाद भी फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। आपूर्ति ठप होने से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दो दिन में ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया तो उपकेन्द्र का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।