फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   state sport

कबड्डी में कौशाम्बी को मिला रजत पदक

Sun, 13 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
state sport
कबड्डी टीम
परिषदीय स्कूलों की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कौशाम्बी के लड़के-लड़कियों ने अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान जनपद की कबड्डी टीम ने जहां दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं 100 मीटर, 400 मीटर में ममता देवी और 50 मीटर की दौड़ में कौशाम्बी के अजय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कास्य पदक प्राप्त किया है। छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर बीएसए समेत अध्यापक-अध्यापिकाओं ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की 29 वीं राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित की गई थी। इसमें कौशाम्बी के भी कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जनपद के उच्च प्राथमिक स्कूल थाम्बा अलावलपुर की कबड्डी टीम ने भी प्रतिभाग किया था। इस टीम ने राज्यस्तरीय इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक हासिल किया है। वहीं 100 मीटर और 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में उच्च प्राथमिक स्कूल भगत का पुरा की छात्रा ममता देवी और 50 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अजय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त करके अपना दमखम दिखाया। इन दोनों खिलाड़ियों को तीसरा स्थान प्राप्त होने पर कास्य पदक मिला है। जीत के साथ शनिवार को टीम कौशाम्बी लौटी, तो यहां जनपद मुख्यालय में उसका बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्वागत, सम्मान किया गया। इस मौके पर बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव, एबीएसए डॉ अविनाश सिंह, टीम के कोच हाजी मोहम्मद इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed