{"_id":"56e45f764f1c1bbc758b4568","slug":"rode-accident-in-kaushanbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर मे एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वाहनों की टक्कर मे एक की मौत, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी बस स्टाप के सामने शनिवार की देर रात हुए हादसे में यूटिलिटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद रात के सन्नाटे का फायदा उठा ट्रक चालक भाग निकलने में कामयाब रहा।
बस स्टाप साइट से यूटिलिटी चालक खागा की आर जाने के लिए जैसे ही मुड़ी। इस दौरान इलाहाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के वक्त ट्रक की गति इतनी अधिक थी कि मालवाहन जीप के केबिन में बाई तरफ बैठे युवक की मौत हो गई। हादसे में चालक और एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। गंभीर रूप से जख्मी एक युवक कमासिन बांदा सिर्फ बोल पा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी समेत सैनी चौराहे से कड़ा की ओर भाग निकला। सैनी इंसपेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि घायलो के होश में आते ही पहचान को जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी फतेहपुर की है। उस पर सब्जी रखने वाला सामान लदा हुआ है। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।