फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rape in charva area

प्रधानपति तीन साल तक लूटता रहा किशोरी की आबरू

Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
rape in charva area
रेप
चरवा इलाके की 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन साल से प्रधानपति दरिंदगी करता रहा है। उसकी इसकी घिनौनी हरकत का भंडाफोड़ किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ। अब वह किशोरी और उसके परिवार पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है। इसके लिए पूरे परिवार को खात्मे की धमकी भी दी जा रही है। घटना से आहत और सहमे पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

प्रधानपति की दरिंदगी की शिकार हुई 15 साल की किशोरी मां बनने वाली है। चरवा इलाके के एक गांव की इस किशोरी ने बताया कि लगभग तीन साल पहले वह गांव के एक व्यक्ति के यहां शादी में शामिल होने गई थी। रात करीब 9 बजे वह घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे अकेली देख प्रधानपति ने धरदबोचा। उसके साथ जबरदस्ती की। किसी से शिकायत करने पर उसे और परिवार के अन्य लोगों को मार डालने की धमकी दी। इससे वह चुप रही। इसके बाद प्रधानपति जहां भी कहीं मौका पाता, उसके साथ मनमानी करने लगा। प्रधानपति की इस दरिंदगी का भंडाफोड़ किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ। आरोप है कि अब वह किशोरी और उसके घरवालों पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है। इसके लिए पूरे परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। धमकी से पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित परिवार ने सोमवार को घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एसओ चरवा को जांच का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। तफ्तीश में जो सच्चाई सामने आएगी। वैसी कार्रवाई पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed