{"_id":"56e703934f1c1bad118b4570","slug":"loot-in-kaushambi-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा अभिकर्ता को सरेराह पीटकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा अभिकर्ता को सरेराह पीटकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने रविवार की रात तमंचे के बल पर सरेराह बीमा अभिकर्ता से 11 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर अभिकर्ता को पीटकर घायल कर दिया। चीख-पुकार पर लोगों के दौड़ने पर लुटेरे भाग निकले। भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी है। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गौरए गांव निवासी कृष्ण कुमार द्विवेदी पुत्र राममूरत बीमा अभिकर्ता हैं। रविवार की रात वह बाइक से सराय अकिल बाजार गए थे। रात करीब 8 बजे घर लौटते समय जैसे ही वह मुस्तफाबाद और बिजिया गांव के समीप पहुंचे। तभी रास्ते में पहले से 4 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। रुकते ही युवकों ने तमंचा सटाकर उनकी जेब खंगालनी शुरू कर दी। लूटपाट का विरोध करने पर उनकी पिटाई की। पीटने के बाद बदमाशों ने उनकी जेब में रखा 11 हजार 500 रुपये, दो मोबाइल के अलावा बैंक पासबुक, बीमा के कागजात आदि लूटकर भाग निकले। बदमाशों के भागने पर कृष्ण कुमार ने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। लूट की घटना सुनकर गांववालों के होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने सरेराह हुई लूट की जानकारी कौशाम्बी पुलिस को दी। तहरीर लेकर पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी है।