फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cybier crime

युवक के खाते से उड़ा दिया 20 हजार रुपये

Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी में साइबर क्राइम के  शातिर बदमाश ग्रामीणों को चूना लगाने में जुटे हैं। वे बैंक कर्मी बनकर लोगों से उनके एटीएम का पासवर्ड नंबर पूछकर खाते से रकम पार कर दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना का शिकार भरवारी का युवक हुआ है। रविवार को शातिर बदमाश ने उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिया। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। भुक्तभोगी की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने अज्ञात शातिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के नेहरू नगर भरवारी निवासी सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र के खाते से किसी ने रविवार को 20 हजार रुपये निकाल लिया। मोबाइल पर पैसे निकाले जाने का मैसेज आते ही उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही सोमवार को बैंक जाकर उसने एटीएम कार्ड बंद कराया। भुक्तभोगी के मुताबिक रविवार की सुबह उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद को बैंककर्मी बताते हुए मार्च महीने में खाता अपडेट होने की जानकारी देकर उससे खाता संख्या, एटीएम का पासवर्ड आदि पूछ लिया था। इसी के करीब घंटेभर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed