फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime to coching director

कोचिंग संचालक को बदमाशों ने लूटकर पीटा

Thu, 10 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime to coching director
क्राइम - फोटो : demo
कौशाम्बी क्षेत्र के मोहद्दीनपुर और जाठी गांव के बीच मंगलवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने कोचिंग संचालक को लूट लिया। पैसे और मोबाइल छीनने वाले बदमाशों ने इसका विरोध करने पर उनकी पिटाई की। भुक्तभोगी की तहरीर पर कौशाम्बी पुलिस घटना की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गोपाल मिश्र का पुरा गांव निवासी लवलेश पांडेय का सरायअकिल में कोचिंग सेंटर है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह कोचिंग सेंटर बंद करके बाइक से अपने एक सहयोगी संगम कुमार के साथ घर लौट रहा थे। मोहद्दीनपुर-जाठी गांव के बीच पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद नकाबपोश तीन युवकों ने रास्ते में खड़े होकर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने कोचिंग संचालक से 9 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। लूटपाट का विरोध करने पर लवलेश और उनके साथ संगम की युवकों ने पिटाई की। लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। रात में सरेराह हुई लूट की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लूट का शिकार हुए कोचिंग संचालक ने घर पहुंचकर भाई के मोबाइल से घटना की जानकारी पुलिस को दी। बुधवार की सुबह थाने पहुंचकर उन्होंने तहरीर दी है। तहरीर लेकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश और घटना की तहकीकात  शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि घटना स्थानीय उचक्कों की करतूत है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed