{"_id":"56e5ac2e4f1c1beb448b45cc","slug":"crime-in-pipri-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने युवक को पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने युवक को पीटकर किया अधमरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव की खुन्नस में रविवार की सुबह पिपरी के लोधौर गांव में रविवार की सुबह घर के सामने बैठे युवक को दबंगों ने पीटते हुए अधमरा कर दिया। युवक को पिटता देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए प्रधान गुट के तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र शालिग राम रविवार की सुबह घर के सामने बैठा था। बताया कि इसी दौरान प्रधानी रंजिश में तीन युवक आए और उससे भिड़ गए। तीखी झड़प के बाद हमलावरों ने बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। युवक को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए प्रधान गुट के तीन हमलावरों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि चुनावी खुन्नस में मारपीट की बात सामने आ रही है। पुलिस घटना की छानबीन और हमलावरों की तलाश कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।