{"_id":"56e6fe8b4f1c1b86108b456d","slug":"bval","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति की दबंगई से कटौहुला गांव में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानपति की दबंगई से कटौहुला गांव में बवाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत की खुशी में ग्रामीणों को अस्पताल जाने के लिए मुहैया कराई गई एम्बुलेंस पलटने से भड़के कटौहुला गांव के प्रधान ने रविवार की रात जमकर उत्पात मचाया। एम्बुलेंस के ड्राइवर और सहायक की बस्ती में हमला करके तोड़फोड़ की। लोगों के घर में बमों से हमला किया गया। बम के धमाके से लोग सहम गए। गांव में बम के हमले की सूचना पर सीओ, एसओ फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर 12-12 लोगों के खिलाफ बवाल करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में तनातनी के मद्देनजर फोर्स तैनात है।
पिपरी थाना क्षेत्र के कटौहुला गांव में इस बार दिलीप कुमार प्रजापति की पत्नी प्रधान चुनी गई हैं। पत्नी के प्रधान चुने जाने की खुशी में दिलीप ने ग्रामसभा को एक एम्बुलेंस मुहैया कराई थी। एम्बुलेंस चलाने के लिए गांव के दो व्यक्तियों को उसने चालक और सहायक रखा था। बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति एम्बुलेंस लेकर रविवार को भगवतपुर बाजार गए थे। लौटते समय एम्बुलेंस पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी सूचना जैसे ही प्रधानपति को मिली। वह भड़क गए। आरोप है कि रात में वह 12-15 लोगों के साथ गांव पहुंचे। चालक और सहायक के अलावा इन दोनों की बिरादरी वालों के के घरों में हमला करके उत्पात मचाना शुरू कर दिया। गांववालों ने घर में घुसकर तोड़फोड़, हंगामे का विरोध किया, तो बौखलाए प्रधानपति और उसके साथ रहे लोगों ने बम बाजी शुरू कर दी। लोगों के घरों में बम फेंका गया। हमले में कोई जख्मी नहीं हुआ है। पर, बम के धमाके से पूरे गांव में दहशत फैल गई। अनहोनी की आशंका से सहमे किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गांव में बम से हमले की सूचना लगते ही सीओ चायल, एसओ पिपरी फोर्स लेकर गांव पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। गांव में तनातनी के मद्देनजर फोर्स तैनात है। एसओ ने बताया कि मामूली सी बात पर हमला, विवाद हुआ है। दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर प्रधानपति समेत 12-12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।