{"_id":"6a4bec1a115de2998e0b982d","slug":"young-man-saves-the-life-of-a-teenager-about-to-jump-into-a-canal-kasganj-news-c-175-1-kas1003-150306-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नहर में छलांग लगाने जा रहे किशोर की युवक ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नहर में छलांग लगाने जा रहे किशोर की युवक ने बचाई जान
Mon, 06 Jul 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पारिवारिक विवाद से परेशान होकर नहर में छलांग लगाने जा रहे एक किशोर को इटौआ निवासी युवक पुष्पेंद्र यादव ने समय रहते बचा लिया। फिर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने किशोर को परिजन को मौके पर बुलाकर सुपुर्द कर दिया। एसपी ने पुष्पेंद्र की बहादुरी की सराहना की है।
अलीगढ़ जिले में थाना दादो के गांव चतरासी निवासी सुमित (14) पुत्र दानवीर सोमवार की देर शाम घरेलू कलह से नाराज होकर ऑटो में सवार होकर कासगंज पहुंच गया। वह नदरई क्षेत्र में हजारा पुल से नहर में छलांग लगाने जा रहा था। उधर से बाइक से गुजर रहे ढोलना के गांव इटौआ निवासी पुष्पेंद्र यादव की नजर उस पर पड़ गई। उसने तुरंत बाइक रोक कर किशोर को हाथ पकड़ छलांग लगाने से रोक लिया। घटनाक्रम देख मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने पुष्पेंद्र की मदद करते हुए किशोर को पुल की रेलिंग से पीछे खींच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के परिजन को कॉल करके बुलाया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि घर पर किसी बात को लेकर भाई और भाभी ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला ले लिया। पुलिस ने किशोर की काउंसिलिंग की, फिर भाई रिंकेश के पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया। संवाद