{"_id":"657916e1d778e485ba02bed5","slug":"young-man-dancing-at-a-friend-birthday-party-in-kasganj-died-due-to-deteriorating-condition-2023-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Heart Attack Case: दोस्त की बर्थडे पार्टी में डीजे पर डांस करते हुए गिरा युवक, फिर न उठा; जिंदगी को कहा अलविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heart Attack Case: दोस्त की बर्थडे पार्टी में डीजे पर डांस करते हुए गिरा युवक, फिर न उठा; जिंदगी को कहा अलविदा
Wed, 13 Dec 2023 08:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Dec 2023 08:25 AM IST
सार
Heart Attack News: कासगंज में एक युवक की डांस के दौरान तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। यहां वह डीजे पर डांस करते समय अचानक गिर गया। अधिक घबराहट होने के चलते उसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए युवक की डीजे पर डांस करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह डीजे पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाया। युवक को अधिक घबराहट होने के चलते तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत का कारण प्रथम दृष्टया डांस करते समय हार्ट अटैक आना बताया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव हनौता में दोस्त दीपेश कुमार पुत्र राजकुमार की बर्थडे पार्टी में खाना खाने बाद युवक सुमित (18) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पबसरा डीजे पर डांस करने लगा।
काफी देर डांस करने के कारण युवक की तबीयत खराब हो गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। युवक घबराहट से तेजी से छटपटा रहा था। उसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से बर्थडे पार्टी में सन्नाटा छा गया। सूचना पर सुमित के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुमित की मां सुनीता ने बताया कि डांस करने के दौरान बेटे की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ऐसे मामलों में देखा गया है कि देर तक डांस करने पर व्यक्ति की पल्स रेट बढ़ जाती है जिससे कई बार हार्ट अटैक की स्थिति बन जाती है।- डॉ. संजीव कुमार, सीएमएस