{"_id":"694bce41a66d3b64650a7de4","slug":"woman-was-brutally-murdered-in-kasganj-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कासगंज में महिला की बेरहमी से हत्या...लाठी से वार कर उतारा माैत के घाट, देखता रहा पास लेटा नाबालिग बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कासगंज में महिला की बेरहमी से हत्या...लाठी से वार कर उतारा माैत के घाट, देखता रहा पास लेटा नाबालिग बेटा
Wed, 24 Dec 2025 04:58 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 24 Dec 2025 04:58 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रात में घर में घुसे युवक ने महिला को लाठी से प्रहार कर माैत के घाट उतार दिया। पास लेटा नाबालिग बेटा चुपचाप देखता रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
महिला की बेरहमी से हत्या की गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के दरियावगंज में मंगलवार रात एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। घर के अंदर चारपाई पर महिला का शव पड़ा मिला। सिर पर लाठी से वार कर उसकी हत्या की गई। घटना के समय उनका नाबालिग बेटा दूसरी चारपाई पर डर के मारे लेटा रहा। हमलावर के जाने के बाद उसने परिजनों को घटना की सूचना दी।
मृतका रेखा देवी (50) का पति सत्यपाल पंजाब में मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे गांव का ही एक युवक घर में घुसा और सो रही महिला के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। हमले के समय मृतका का छोटा बेटा रामू (15) पास की दूसरी चारपाई पर सो रहा था। डर के कारण वह चुपचाप लेटा रहा कि कहीं हमलावर उस पर भी वार न कर दे।
हमलावर के जाने के बाद बेटे ने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। सूचना पर दादी सुखदेवी और चाचा अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के बेटों में रामू (15), तिलक (17) और जनसंत (25) शामिल हैं। जनसंत और बेटी पपीता की शादी हो चुकी है। रामू को छोड़कर परिवार के अन्य सदस्य पंजाब में रहते हैं। बताया जा रहा है कि महिला एक माह पहले ही पंजाब से गांव लौटी थीं।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर थाना पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। परिजनों के अनुसार आरोपी शराब पीने का आदी है। आए दिन विवाद करता रहता है।