{"_id":"6ab41a732f02bf72c000b44d","slug":"woman-dies-after-falling-off-bike-kasganj-news-c-175-1-agr1054-154327-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो27मृतक चमेली देवी का फाइल फोटो।
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र में पटियाली रोड पर कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पास बुधवार सुबह साइकिल सवार के बाइक से टकराने के बाद महिला सड़क पर गिर गई।
सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ दांतों का उपचार कराने के लिए एटा जा रही थी। पटियाली के दीवन नगर निवासी चमेली देवी (50) पत्नी यानेंद्र सिंह की तबीयत बीते कई दिनों से खराब थी। यानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह वह बेटे रूम सिंह के साथ बाइक से दवा लेने एटा जा रही थीं। गंजडुंडवारा में कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पास अचानक साइकिल सवार बाइक के सामने आ गया और उससे टकरा गया।
इसके बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठीं चमेली देवी उछलकर सड़क पर जा गिरीं। इससे उनके सिर व शरीर में चोट लगने से वह घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों व आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में गंजडुंडवारा में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजन से पूछताछ की।