{"_id":"691c2496e622e7dccd0d7ea2","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-tractor-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पैदल जा रही महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर...इलाज के दाैरान माैत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पैदल जा रही महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर...इलाज के दाैरान माैत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 18 Nov 2025 01:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:17 PM IST
सार
ट्रैक्टर की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर रात में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के गंजडुंडवारा में एटा रोड पर सोमवार की शाम ट्रैक्टर ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। महिला चिरोला गांव से पैदल गंजडुंडवारा जा रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव चिरोला निवासी पैगंबरी (36) पुत्री शराफत हुसैन सोमवार की शाम गांव से पैदल गंजडुंडवारा जा रही थी। एटा रोड पर संगम पैलेस के पास करीब 4 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर रात में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन मंगलवार को उसका शव गंजडुंडवारा ले आए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जबकि ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद फरार हो गया। महिला की मौत के बाद उसके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।