फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Water flow in the Ganga increased by 8,000 cusecs in 24 hours.

Kasganj News: 24 घंटे में गंगा में बढ़ा 8 हजार क्यूसेक पानी

Thu, 23 Jul 2026 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water flow in the Ganga increased by 8,000 cusecs in 24 hours.
फोटो23कासगंज के गंगाघाट पर खड़ी नाव । संवाद
कासगंज। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ा है। पिछले 24 घंटों में गंगा नदी में करीब 8 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ गया है, जिससे कछला घाट पर जलस्तर में लगभग 66 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में हो रहे इस इजाफे को देखकर तटीय इलाकों के ग्रामीण चिंतित होने लगे हैं। हालांकि, सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में जलस्तर की स्थिति सामान्य है और फिलहाल किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

इसके बावजूद सिंचाई विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है और अधिकारी लगातार बांधों व तटबंधों की निगरानी कर रहे हैं। तटीय क्षेत्रों के ग्रामीणों का मानना है कि शुरुआती दौर में जलस्तर इसी तरह धीरे-धीरे बढ़ता है और बाद में यह बाढ़ जैसी मुसीबत का रूप ले लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दतलाना गांव के किसान हरिओम ने बताया कि गंगा में पानी बढ़ा जरूर है, लेकिन अभी नदी गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर है। वहीं, उढ़ेर गांव के शंकरपाल ने कहा कि पानी का प्रवाह बढ़ा है, लेकिन फिलहाल इससे कोई बड़ी समस्या नहीं है।

---------

वर्जन-
पहाड़ों की बारिश के कारण बैराजों से पानी बढ़ा है। इससे जिले के गंगा के गंगाक्षेत्र में पानी की वृद्धि हुई है, लेकिन अभी यह साधारण वृद्धि है। किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। - जितेंद्र कुमार, अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed