फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Villagers' anger erupts over transformer burnt out for six days.

Kasganj News: छह दिन से फुंका ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 23 Jul 2026 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Villagers' anger erupts over transformer burnt out for six days.
फोटो50​​भिटौना विद्युत उपकेंद्र पर आक्राेश जताते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। सदर विकासखंड क्षेत्र के गांव भिटौना में छह दिन पहले फुंका ट्रांसफॉर्मर अब तक नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। बृहस्पतिवार की शाम काफी संख्या में ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग उठाई।
ग्रामीणों का सुरेंद्र सिंह ने बताया क माता मंदिर के पास रखे ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बाद से राशन डीलर के घर की ओर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने शाम को विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर आक्रोश जताया और शीघ्र ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। गांव में ट्रांसफॉर्मर रखे जाने की मांग पर गामीण मान गए और अपने घरों की ओर लौट गए। ग्रामीण राम निवेश फौजी, नरेश चंद्र, भूपेंद्र और मनोज ने कहा कि यदि जल्द नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया तो ग्रामीण प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जेई कमल सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर बदलकर बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed