फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Video of female constable in uniform making reel in Kasganj goes viral

UP: प्रियंका मिश्रा के बाद इस महिला आरक्षी की रील वायरल, 'जिंदगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा' में दिखीं मगन

Wed, 08 Nov 2023 02:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Nov 2023 02:30 PM IST
सार

कासगंज में प्रियंका मिश्रा के बाद महिला आरक्षी आरती सोलंकी की रील वायरल हो रही है। 'जिंदगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा' गाने में मगन दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Video of female constable in uniform making reel in Kasganj goes viral
UP: प्रियंका मिश्रा के बाद इस महिला आरक्षी की रील वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आरक्षी प्रियंका मिश्रा के बाद अब आरक्षी आरती सोलंकी का वर्दी में रील बनाते वीडियो वालरल हुआ है। वह 'जिंदगी ने दी हवा...थोड़ा सा धुआं उठा, और आग जल गई' गाने पर रील बनाते नजर आ रही हैं। वह वर्तमान में कासगंज जिले में तैनात हैं।

विज्ञापन


जिले के सहावर थाने में तैनात महिला आरक्षी आरती सोलंकी का वर्दी में रील बनाते वीडियो सामने आया है। यह विभाग में चर्चा का विषय का बना हुआ। वीडियो वायरल हुआ तो एसपी सौरभ दीक्षित तक पहुंचा। उन्होंने इसका संज्ञान लेकर महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  यूपी: 48 घंटे में ही चली गई महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की नौकरी, रील वायरल होने के बाद दिया था इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल कुछ समय पहले वर्दी में रील का वीडियो वायरल होने का मामला इतना बढ़ गया कि आरक्षी प्रियंका मिश्रा की नौकरी तक चली गई। तब से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आरती सोलंकी का यह वीडियो सामने आ गया। फिलहाल उन्हें निलंबित कर दिया गया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed