{"_id":"69936cc974e4e672b70fdff8","slug":"unknown-vehicle-hits-e-rickshaw-elderly-man-injured-kasganj-news-c-175-1-kas1003-143591-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल
Tue, 17 Feb 2026 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरों गेट पर पीएनबी बैंक के सामने सोमवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग घायल हो गए। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से वाहन की तलाश में जुटी है।
जिला आगरा में थाना बंधु कटरा की ग्वालियर रोड स्थित सुरक्षा विहार कॉलोनी निवासी सुरेश (65) पुत्र अमर सिंह सोमवार की सुबह करीब 10:45 बजे ई-रिक्शा से जा रहे थे।
पीएनबी बैंक के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौजूद लोगों ने घायल सुरेश को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।