फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two youths who went for immersion of Kalash in Kasganj drowned while bathing in Ganges

पलक झपकते ही बुझ गए चिराग: गंगा नहाते समय डूबने लगे छह युवक, चार को बचाया गया; दो डूब गए, कलश विसर्जन को गए थे

Sat, 03 Jun 2023 06:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 06:26 PM IST
सार

कासगंज में पलक झपकते ही दो घरों के चिराग बुझ गए। कलश विसर्जन को गए छह युवक गंगा में नहाते समय डूबने लगे। लोगों ने चार को बचा लिया लेकिन दो डूब गए। 

विज्ञापन
Two youths who went for immersion of Kalash in Kasganj drowned while bathing in Ganges
पलक झपकते ही बुझ गए चिराग: गंगा नहाते समय डूबने लगे छह युवक, चार को बचाया गया; दो डूब गए, कलश विसर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को गंगा में नहाते समय छह युवक डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने चार को बाहर निकाल लिया। जबकि, दो युवक तेज बहाव में बह गए। खबर मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना थाना क्षेत्र के कछला गंगा घाट का है। यहां भिटोना गांव निवासी कुछ युवक कलश विसर्जन के लिए गंगा घाट गए थे। यहां नहाते समय छह युवक डूबने लगे। मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने लिए शोर मचाया। आसपास मौजूद तैराकों ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन

दोनों की तलाश जारी 

तैराकों ने कोशिश के बाद चार युवकों को बाहर निकाल लिया। लेकिन, दो युवक आनंद और अभय पानी के तेज बहाव में बह गए। गटना की जानकारी परिजन व गांव में पहुंची तो वह लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोंरो की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed