फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Three buses were sent to Mathura for the Mudia Purnima fair.

Kasganj News: मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए तीन बसें मथुरा भेजीं

Mon, 27 Jul 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मथुरा में शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध मुड़िया मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। शासन के निर्देश पर कासगंज रोडवेज डिपो से कुल 10 बसें मेला ड्यूटी के लिए मांगी गई हैं, जिनमें से सोमवार शाम को तीन बसें रवाना कर दी गईं। शेष बसें भी जरूरत के अनुसार चरणबद्ध तरीके से भेजी जाएंगी। कासगंज डिपो से बसें मथुरा भेजे जाने का सीधा असर स्थानीय मार्गों की परिवहन व्यवस्था पर पड़ा है। सोमवार रात रोडवेज बस स्टैंड पर बदायूं, बरेली, एटा और आगरा जाने वाले यात्रियों की खासी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बसें आते ही लोग सीटों पर बैठने के लिए जल्दी करते नजर आए, हालांकि रोडवेज कर्मचारियों ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से रवाना किया।
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ती परेशानी को लेकर डिपो के प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन बसें भेजी गई हैं और शासन की मांग के अनुसार सभी 10 बसें जल्द ही ड्यूटी पर लगाई जाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थानीय यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, तो वहां तुरंत अतिरिक्त बसें चलाकर उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed