{"_id":"6a8b3682ee5298124a0f875a","slug":"thieves-blew-up-a-transformer-in-sevanpur-leaving-power-out-for-two-days-kasganj-news-c-175-1-kas1009-152645-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सेवानपुर में चोरों ने उड़ाया ट्रांसफॉर्मर, दो दिन से बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सेवानपुर में चोरों ने उड़ाया ट्रांसफॉर्मर, दो दिन से बिजली ठप
विज्ञापन
फोटो 33 - सहावर के गांव सेवानपुर चोरों द्वारा चोरी किया गया ट्रांसफार्मर का पार्ट्स खेत मे पड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव सेवानपुर में शनिवार रात चोरों ने विद्युत ट्रांसफॉर्मर चोरी कर लिया, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पिछले दो दिनों से बिजली न आने के कारण ग्रामीण भीषण गर्मी और भयंकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
रविवार सुबह जब ग्रामीणों को ट्रांसफॉर्मर गायब होने की जानकारी मिली तो अफरातफरी मच गई। ट्रांसफॉर्मर चोरी होने से पंखे और कूलर बंद हो गए हैं जिससे लोग बेहाल हैं। बिजली के अभाव में पेयजल संकट के साथ-साथ रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष रोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की है। गांव के अनीसर, राजेश, वीरेश, अनमोल और अंगद सिंह ने बताया कि शनिवार रात को चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। यदि शीघ्र ही आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
नया ट्रांसफाॅर्मर लगवाना चाहिए
गांव की बिजली पूरी तरह बंद है। गर्मी और पेयजल की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग को जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति शुरू करानी चाहिए। - जमील अहमद
दो दिन से बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। गर्मी में बिना बिजली रहना मुश्किल हो रहा है। - हारुन