फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Thief who stole temple bells arrested, 28 hours recovered

Kasganj News: मंदिर से घंटे चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, 28 घंटे बरामद

Tue, 02 Jun 2026 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Thief who stole temple bells arrested, 28 hours recovered
फोटो 43 - थाना सहावर पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल
सहावर। पुलिस ने मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले एक चोर को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 28 घंटे, एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

गांव नगला लोचन निवासी पप्पू ने सोमवार को गंगा माता मंदिर से 12 पीतल के घंटे चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने नवाबगंज से कोटरा गांव जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास से मीरपुर के गांव कुल्हेड़ा का निवासी बाबूलाल उर्फ वीरपाल को पकड़ा।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो कारतूस मिले। नगला लोचन मंदिर से चोरी हुए 12 पीतल के घंटे भी बरामद हुए।पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 16 अन्य घंटे बरामद किए। ये घंटे सोरो सड़क स्थित पेट्रोल पंप के पास एक खाली जगह से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने 30 मई की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनी के जंगल में बने मंदिर से इनकी चोरी की थी। पुलिस उपाधीक्षक सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि मंदिरों से घंटा चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed