{"_id":"6ad10fedefc161698108279f","slug":"the-young-womans-statement-will-be-recorded-in-the-kidnapping-case-kasganj-news-c-175-1-kas1001-155624-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अगवा करने के मामले में युवती का दर्ज होगा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अगवा करने के मामले में युवती का दर्ज होगा बयान
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा कस्बे में युवती को अगवा करने के मामले में सिढ़पुरा नगर पंचायत अध्यक्ष के पति, परिजन व आठ अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब पुलिस न्यायालय में युवती के बयान दर्ज कराएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने प्राथमिकी के आरोपों को पूरी तरह से नकारा है। उनका कहना है कि युवती का विवाह पूर्व में हो चुका है।
युवती के पिता का आरोप है कि आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष के पति शम्मी कपूर एवं उनके परिजन ने युवती को अगवा कर लिया और घर से नकदी व जेवरात भी गायब कर दिए। पिता ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति के अलावा उनके बेटे मिथुन गुप्ता, भतीजे आर्यन गुप्ता, अशोक गुप्ता, अर्जुन गुप्ता व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी आरोपियों के खिलाफ दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
आरोपी शम्मी कपूर का कहना है कि शिकायत निराधार है। उनके भतीजे का युवती के साथ विवाह हो चुका है। राजनीति से प्रेरित होकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस की जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन-
- युवती के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवक व युवती दोनों ही बालिग हैं। न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित होगी- अमित कुमार, सीओ पटियाली।