{"_id":"6a42add95830ae1ea1006def","slug":"the-torture-of-the-heat-1404-patients-reached-the-hospital-in-a-single-day-an-11-year-old-girl-contracted-malaria-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-149931-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गर्मी का टॉर्चर! एक दिन में अस्पताल पहुंचे 1404 मरीज, 11 साल की बच्ची को मलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गर्मी का टॉर्चर! एक दिन में अस्पताल पहुंचे 1404 मरीज, 11 साल की बच्ची को मलेरिया
Mon, 29 Jun 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26 - कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। स्रोत: संवाद
22 मरीजों को लू लगने पर किया भर्ती और सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस का असर अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महज एक दिन में कुल 1404 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिसने अस्पताल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इनमें बुखार, सांस और डायरिया के रोगियों की संख्या सबसे अधिक रही। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच जिले में मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है, जहां एक 11 वर्षीय बालिका संक्रमित पाई गई है।
अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार बुखार से पीड़ित 273 मरीज, सांस संबंधी समस्याओं के 242 मरीज और डायरिया के 79 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। वहीं, तेज गर्मी और लू के कारण 22 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती करना पड़ा। जबकि सृष्टि (11) पुत्री अर्जुन सिंह, निवासी नगला सुरजी तकुआवर के मलेरिया की पुष्टि हुई। चिकित्सकों के अनुसार लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरे मौसम के कारण शरीर में पानी की कमी, हीट स्ट्रोक और सांस संबंधी दिक्कतें तेजी से बढ़ रही हैं। कई मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट भी देना पड़ा, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी और इमरजेंसी दोनों में दबाव बना हुआ है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और हल्का व सुपाच्य भोजन करें।
विज्ञापन
वर्जन
इस समय लू चल रही है। इससे सेहत पर असर पड़ रहा है। अस्पताल में सभी इंतजाम है। 22 मरीजों को भर्ती किया गया है- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस