फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The number of patients suffering from fever, cold and cough was high in the health fair.

Kasganj News: आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी और खांसी के मरीजों की संख्या रही अधिक

Sun, 18 Jan 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 18 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from fever, cold and cough was high in the health fair.
फोटो30बिड़ला अस्पताल  जनआरोग्य मेला में दवा लेने पहुंचे मरीज। संवाद - फोटो : एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से घुसी क्षतिग्रस्त बस संवाद
कासगंज। जिले में रविवार को 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेला में ठंड के मौसम का असर दिखाई दिया। बुखार, सर्दी, खांसी, के मरीजों की संख्या अधिक रही। मरीजों ने अपनी रक्त जांच भी कराई।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 126 मरीज पहुंचे। डॉ. योगेश वर्मा , होम्योपैथी चिकित्सक डॉ प्रतीक अग्रवाल ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। बुखार के सबसे अधिक 16 मरीज आए। सर्दी खांसी के 13 मरीज पहुंचे। इसके अलावा, सांस और त्वचा सहित अन्य बीमारियों के मरीजों का इलाज किया। इस दौरान फार्मासिस्ट नवीन कुमार, आयुर्वेद फार्मासिस्ट मानसिंह, एलटी देव प्रकाश, सूर्य प्रताप और एएनएम अनुष्का रेखा, सना अंजू, महिला स्वास्थ्य परिचारिका कमला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में 80 मरीज पहुंचे। डॉ. शुभम मंगल और आयुष चिकित्सक डॉ. हिमांशी, डॉ. दुर्गेश वर्मा ने बुखार, सांस और अन्य बीमारियों के मरीजों का उपचार किया। इस दौरान फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम, शिल्पी,शिवानी,नीतू यादव,आस्थामहिला स्वास्थ्य परिचारिका ललिता गौतम, रवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। |
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदपुर पुख्तापावल ढेरा, बाज नगर, गंगागढ़, रेखपुर, नमैनी, नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, वीनपुर कलां, सूरतपुर, सैलई सहित अन्य 34 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed