फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The flood of faith of Kanwariyas, the pilgrimage city is colored in devotional hues.

Kasganj News: कांवड़ियों का आस्था सैलाब, भक्तिमय छटा में रंगी तीर्थ नगरी

Wed, 11 Feb 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The flood of faith of Kanwariyas, the pilgrimage city is colored in devotional hues.
फोटो15ओमप्रकाश, भिंड।संवाद
सोरोंजी। पवित्र तीर्थ नगरी इन दिनों भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। महाशिवरात्रि का पावन पर्व नजदीक आते ही कांवड़ियों का तांता लगने लगा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और प्रदेश के दूर-दराज इलाकों से आए श्रद्धालु अपने मन और आत्मा को भोलेनाथ की भक्ति में डुबोकर कांवड़ भरने की परंपरा निभा रहे हैं। लहरा घाट से शुरू हो रहा गंगाजल लाने का पावन सफर चल रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों और निजी वाहनों से तीर्थनगरी में प्रवेश करते ही कांवड़ियों के चेहरे पर उल्लास और भक्ति झलक रही है। कांवड़ियों ने तीर्थ नगरी पहुंच कर कासगंज गेट, चंदन चौक और होडलपुर मेला परिसर में जाकर कांवड़ और सजावट का सामान खरीदा।
विज्ञापन

इसके बाद कांवडियों ने लहरा घाट पर गंगा स्नान के बाद गंगाजल भरा और जयकारों के साथ प्राचीन लहरेश्वर महादेव मंदिर की ओर रुख किया। यहां उन्होंने मत्था टेका, हरि की पौड़ी की परिक्रमा की और क्षेत्राधीश वराह भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोरोंजी की गलियां और घाट इस पावन अवसर पर भक्तिमय भव्यता से गूंज रहे हैं। हर कांवड़ में श्रद्धा का भार है, हर कदम में भक्ति की गूंज है और हर हृदय में भोलेनाथ के प्रति अपार विश्वास है।
तीर्थ नगरी से शुरू होकर आस्था का यह सैलाब कासगंज से होकर जब गुजरता है तो हाथों में गंगाजल से भरी कांवड़ें, आंखों में श्रद्धा और गले में भक्ति के जप का स्वर यह दृश्य हर किसी का मन मोह रहा है।

कांवड़ियों की बात-
- फाल्गुन मास में गंगा स्नान कर लहरा घाट का जल भरकर ले जाते हैं, शिव परिवार का महाशिवरात्रि पर अनुष्ठान करने में इस पवित्र जल को प्रयोग में लाते हैं। भिंड यहां से 320 किलोमीटर दूर है। रात दिन पैदल चलकर सफर भोले बाबा की कृपा से पूर्ण हो जाएगा। - ओमप्रकाश, भिंड

- अपने गांव के आठ साथियों के साथ प्रथम बार गंगाजल लेने तीर्थनगरी आए हैं। भोले बाबा के आर्शीवाद से साथियों के साथ कांवड़ भरने आए हैं। प्राचीन भोलेनाथ के मंदिर पर जल चढ़ाएंगे। -मुकेश कुमार, गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed