फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Terrible collision between two bikes death of a father in front of his son

UP: दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत...बेटे के सामने पिता की दर्दनाक माैत, दो लोग घायल

Mon, 18 Aug 2025 06:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 18 Aug 2025 06:32 PM IST
सार

छर्रा मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर पिता-पुत्र सवार थे। पिता की माैत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Terrible collision between two bikes death of a father in front of his son
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कासगंज के ढोलना क्षेत्र में सोमवार सुबह छर्रा मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर के पास दो बाइकें आपस में टकरा गई। एक बाइक पर पिता और बेटे सवार थे। हादसे में पिता की मौत हो गई तो बेटा घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार भी चोटिल हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता-पुत्र छर्रा दवा लेने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


गांव नौगांव निवासी पूरन सिंह (46) पुत्र खुशीराम सोमवार को बाइक से अपने बेटे यतेंद्र (10) की दवा लेने के लिए छर्रा जा रहे थे। छर्रा मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर के पास सामने से आ रहे जनपद अलीगढ़ थाना टप्पल के गांव आदमपुर निवासी सौदान सिंह (65) पुत्र भगत सिंह बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

घटना के बाद राहगीर और आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन से हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने पूरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। 

यतेंद्र व दूसरी बाइक पर सवार सौदान सिंह घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पूरन सिंह के चार बच्चे है। इनमें बेटी प्रिया (17), बेटा नीतेश (20), साेनू (15), यतेंद्र (10) है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed