{"_id":"62d3b9bd2e940b093d4a9373","slug":"teacher-found-dead-on-bamba-s-track-family-accuses-school-manager-of-murder-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: पीछे बंबा की पटरी पर मृत मिला शिक्षक, परिवार ने लगाया स्कूल प्रबंधक पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: पीछे बंबा की पटरी पर मृत मिला शिक्षक, परिवार ने लगाया स्कूल प्रबंधक पर हत्या का आरोप
Sun, 17 Jul 2022 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:56 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि जहरीला पदार्थ खिलाकर स्कूल प्रबंधक ने शिक्षक की हत्या कर दी है। स्कूल प्रबंधक ने शिक्षक का एक साल का वेतन रोका हुआ था, जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
थाने पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव वारानगर क्षेत्र में एक निजी स्कूल के शिक्षक का शव बंबे की पटरी पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शिक्षक के परिवार वाले शव लेकर थाने पर पहुंच गए जहां स्कूल प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा बुझाकर पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शिक्षक के पिता अखिलेश सिंह ने तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र रोहित सोलंकी निवासी सरसेठ, कृष्णा इंटर कालेज वारानगर में शिक्षक था। कालेज प्रबंधक पवन चौहान ने रोहित का एक साल का वेतन नहीं दिया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। शनिवार को सुबह 6 बजे रोहित घर से यह कहकर निकला कि उसे प्रबंधक ने बुलाया है। वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया। घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद परिवार के लोग वारानगर पहुंचे। तो इंटर कॉलेज के पीछे बंबा की पटरी पर उसका शव पड़ा हुआ था, जहां से परिवार के लोग उसे उठाकर चिकित्सक के यहां ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार के लोग शव लेकर थाने पहुंच कर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सहावर सीओ अजीत चौहान ने बताया कि रोहित की हत्या के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कालेज प्रबंधक के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। वह अभी फरार है। पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी प्रबंधक की तलाश की जा रही है।