{"_id":"63f3bb248a45e1ab170a74a8","slug":"teacher-committed-suicide-by-hanging-in-kasganj-police-is-probing-case-2023-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फंदे से झूला शिक्षकः पत्नी बोली-साहूकार से 16 लाख रुपये लिया था कर्ज, मानसिक तनाव में थे, घर भी बेच रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से झूला शिक्षकः पत्नी बोली-साहूकार से 16 लाख रुपये लिया था कर्ज, मानसिक तनाव में थे, घर भी बेच रहे थे
Mon, 20 Feb 2023 11:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:57 PM IST
सार
कासगंज में एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने देखा तो चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों व परिजनों से बात करके घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
शिक्षक भरत सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की है। यहां शिक्षक भरत सिंह ने सोमवार की शाम अपने आवास पर चारपाई की निबाड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी रेखा ने जब शाम 5.45 बजे अपने पति के शव को फंदे पर लटकता देखा तो उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने शिक्षक को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि दो साल पहले भरत ने अपना स्थानांतरण आगरा करा लिया था। वह आगरा में रहकर अपनी नौकरी कर रहा था। जबकि उसकी पत्नी आवास विकास कॉलोनी में ही रह रही थी। उनका बेटा हिमांशु कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। वहीं पुत्री डॉली इंटर की परीक्षा दे रही है।

रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कर्ज उतारने को किया था मकान का सौदा
पत्नी रेखा ने बताया कि पति ने साहूकार से 16 लाख रुपये कर्ज लिया था। उसका 50 हजार रुपये ब्याज जा रहा है। कर्ज उतारने के लिए शिक्षक अपना मकान बेचना चाहता था। इसके लिए उन्होंने मकान के बाहर दीवार पर यह मकान बिकाऊ लिख रखा था।बताया कि मकान का सौदा तय हो गया था। क्रेता ने एक लाख रुपये का अग्रिम भुगतान भी कर दिया है। बाकी, धनराशि बैनामा कराने के समय देने की बात हुई। पत्नी ने बताया कि ब्याज का बोझ ज्यादा होने के कारण पति जल्द से जल्द कर्ज उतारना चाह रहे थे। इससे वह तनाव में रहते थे।
मकान लिख रखा बिकाऊ है
- फोटो : अमर उजाला