फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Take advantage of Mediation Campaign 2.0 for the nation; litigants.

Kasganj News: राष्ट्र के नाम मध्यस्थता अभियान 2.0 का लाभ लें वादकारी

Wed, 21 Jan 2026 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 21 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज विजय कुमार तृतीय ने जानकारी दी है कि प्राधिकरण के द्वारा मध्यस्थता केंद्र में राष्ट्र के नाम मध्यस्थता अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो वादकारी अपने वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराना चाहते हैं वे अपने वाद का संदर्भ प्राधिकरण के लिए करा सकते हैं। इस मध्यस्थता अभियान में दुघर्टना दावे के मामले, वैवाहिक विवाद के मामले, उपभोक्त विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, सम्पत्ति के बंटवारे से सम्बन्धित मामले, चेक बाउंस के मामले, बेदखली से सम्बन्धित मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, सेवा विवाद के मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी मामले एवं शमनीय आपराधिक मामले सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वादकारी अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से वाद मध्यस्थता के लिए प्रेषित कराएं और योजना का लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed