{"_id":"692dd7e2fbeed2e1010ed232","slug":"students-were-administered-the-oath-of-not-consuming-tobacco-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-140244-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: छात्रों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: छात्रों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बीएवी इंटर कॉलेज में तंबाकू मुक्त युवा अभियान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विद्यालय के छात्रों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई।
नोडल अधिकारी डॉ. उत्कर्ष यादव ने बताया कि तंबाकू सेवन से मुख, फेफड़ों और स्वरयंत्र का कैंसर, हृदय व फेफड़ों की बीमारी, स्ट्रोक, बांझपन, दांत व मसूड़ों की क्षति, नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने तंबाकू छोड़ने के लाभ गिनाते हुए जागरूक किया। पीएसडब्ल्यू वीरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, .कर्मचारियों को तंबाकू निषेध शपथ दिलाई। सभी को परिसर को तंबाकू मुक्त रखने का संकल्प दिलाया और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।