फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   student Megha brought laurels to family by securing eighty nine percent marks in Intermediate in Kasganj

आपको प्रेरित करेगी मेघा की कहानी: छोटी के जीवन में बड़ी बहन लाई उजियारा, परीक्षा परिणाम देखकर छलक पड़े आंसू

Tue, 25 Apr 2023 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 09:34 PM IST
सार

कासगंज का बारहवीं की छात्रा मेघा की कहानी आपको प्रेरित करेगी। छोटी बहन की बंद हो चुकी पढ़ाई को शुरू कराकर बड़ी बहन उसके जीवन में उजियारा ले आई। परीक्षा परिणाम देखकर उसके आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन
student Megha brought laurels to family by securing eighty nine percent marks in Intermediate in Kasganj
मेघा ने 89.08 फीसदी अंक हासिल कर परिवार का नाम किया रोशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिला स्थित श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा मेघा ने भले ही जिले की मेरिट में अपना स्थान न बनाया हो। लेकिन, 89. 08 प्रतिशत अंक पाकर वह काफी खुश है। छात्रा के जीवन में शिक्षा की रोशनी का यह उजियारा उसकी बहन वर्षा की देन है। अपना परीक्षा परिणाम देखकर उसकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। अब वह जीवन में समाज की सेवा करना चाहती है।

विज्ञापन


छात्रा मेघा के पिता मजदूरी करते हैं। जबकि, उसकी मां एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। मेघा ने बताया कि वह हाईस्कूल में पढ़ाई कर रही थी। घर की आर्थिक स्थित ठीक न होने पर माता-पिता ने उसकी पढ़ाई को बीच में ही बंद करा दिया। लेकिन, उसके मन में पढ़ने की इच्छा थी।

विज्ञापन

बहन ने जमा की फीस

बताया कि उसकी बड़ी बहन बर्षा की वृंदावन में शादी हुई है। जब उसको इस बात का पता चला तो उसने पढ़ाई पूरी कराने का भरोसा दिया। उसकी विद्यालय की फीस जमा की। इससे उसकी रुकी हुई पढ़ाई जारी हो गई। उसने हाईस्कूल की परीक्षा 70 प्रतिशत अंक के साथ पास कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों की पढ़ाई में मदद करेगी

इसके बाद से उसकी बहन ही उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठा रही है। यदि वह उसकी मदद नहीं करती तो आज वह इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाती। उसका कहना है कि वह अपनी आगे की पढ़ाई करने के बाद लोगों की सेवा करेगी। जो भी बच्चे जरूरत मंद होंगे उनकी पढ़ाई में मदद करेगी। ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed