फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sports ground turns into a haven for animals; players distressed.

Kasganj News: क्रीड़ास्थल बना पशुओं का ठिकाना, खिलाड़ी परेशान

Sun, 04 Oct 2026 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sports ground turns into a haven for animals; players distressed.
फोटो03गांव सलेमपुर पीरोंदा में क्रीड़ा स्थल पर ग्रामीणों ने किया अतिक्रमण। संवाद
मोहनपुरा। गांव सलेमपुर पीरोंदा में युवाओं और बच्चों के खेल कौशल को निखारने के लिए बनाया गया क्रीड़ा स्थल इन दिनों अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया है। मैदान में साफ-सफाई के अभाव और खुलेआम पशुओं को बांधे जाने के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। क्रीड़ा स्थल के मुख्य गेट के आसपास सूखा चारा डालने और बुग्गी खड़ी होने से स्थाई अतिक्रमण की स्थिति बन गई है। वहीं, परिसर के अंदर भैंसें बांधी जा रही हैं, जिससे चारों ओर गोबर और गंदगी फैली है।
विज्ञापन

लंबे समय से सफाई न होने के कारण मैदान में लगातार दुर्गंध बनी रहती है। खिलाड़ियों का कहना है कि जिस उद्देश्य से यह मैदान बनवाया गया था, वह धूल फांक रहा है। गंदगी के बीच अभ्यास करने से खिलाड़ियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है। खिलाड़ियों ने प्रशासन से क्रीड़ा स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने, पशुओं के प्रवेश पर सख्त रोक लगाने और नियमित सफाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में पंचायत प्रशासक एमेश कल्पेश चौहान ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही परिसर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा और पशुओं के बांधे जाने पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------


खेल मैदान में पशु बांधने से गंदगी फैली रहती है। इससे वाॅलीबाल का अभ्यास नहीं कर पाते हैं। परिसर की सफाई कराई जानी चाहिए। -साजन, खिलाड़ी
मैदान के गेट के बाहर बुग्गी खड़ी रहती है। चारा फैला रहता है। अंदर गोबर और गंदगी की भरमार है। ऐसे में खेलने का मन नहीं करता। -अजय खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed