फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   SP protests against the closure of primary schools.

Kasganj News: प्राइमरी स्कूल बंद करने के विरोध में सपा का प्रदर्शन

Sun, 06 Sep 2026 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
SP protests against the closure of primary schools.
फोटो 09 - पटियाली में तहसील क्षेत्र के दो प्राइमरी स्कूल बंद किए जाने के विरोध में बच्चों के सा
पटियाली। तहसील क्षेत्र के दो प्राइमरी स्कूल बंद किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालयों को बंद करने के फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

नगला बख्शी की प्राइमरी पाठशाला और नगला अमीर की प्रहलादपुरी पाठशाला बंद किए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। आसपास के कई गांवों से पहुंचे ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नबीद पठान ने कहा कि सरकारी स्कूल बंद करना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों के शिक्षा के अधिकार पर सीधा हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के बजाय सरकार को विद्यालयों की व्यवस्था और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए। धरने में सपा जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप, जिला सचिव अंशु यादव, तारिक अनवर, जीशान, सुरजीत यादव, अमित यादव, बृजेश यादव, केन्या यादव, आशीष यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed