{"_id":"6a834a699b59373d0207d30e","slug":"sp-leader-accuses-bjp-workers-ofvandalizing-car-and-opening-fire-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152359-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सपा नेता ने लगाया भाजपा कार्यकर्ताओं पर \nकार में तोड़फोड़, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सपा नेता ने लगाया भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार में तोड़फोड़, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। समाजवादी पार्टी के नेता ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार को जबरन रोकने के बाद तोड़फोड़ और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावर सपा नेता गगन को ढूंढ़ रहे थे। कोतवाली थाने में तहरीर दी है।
अतरौली (अलीगढ़) के गांव शेखूपुर निवासी आकाश वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह साथियों के साथ कार से लखनऊ में आयोजित वीरांगना अवंतीबाई लोधी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रविवार रात करीब 12 बजे लौटते वक्त एटा जिले में मिरहची के पास स्कार्पियो गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने कार पर सपा नेता गगन का स्टीकर लगा देखकर उनका पीछा करना करके नदरई तिराहे कार जबरन रुकवा ली। वह खुद को भाजपा नेता बता रहे थे। सपा नेता गगन की तलाश करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कार में तोड़फोड़ और फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उनके साथ अभद्रता की। कार भी कब्जे में ले ली। उन्होंने इसकी शिकायत फोन करके एसपी से की। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।