{"_id":"67d9136eaedc0f79e60fb352","slug":"ruckus-in-kasganj-two-parties-clashed-in-kampur-village-stone-pelting-took-place-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में बवाल: गांव कम्पुर में भिड़ गए दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; पुलिसकर्मियों से भी हुई खींचातानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में बवाल: गांव कम्पुर में भिड़ गए दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; पुलिसकर्मियों से भी हुई खींचातानी
Tue, 18 Mar 2025 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:02 PM IST
सार
कासगंज के गांव कम्पुर में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उपद्रवियों को खदेड़ना चाहा, तो पुलिसकर्मियों के साथ भी खींचातानी हो गई।
विज्ञापन
कासगंज में बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी के गांव कम्पुर में दलित युवक की पिटाई के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट व पथराव हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस से भी अभद्रता कर दी। इस घटना में दो लोग घायल हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी है।
मेले में हुआ था विवाद
क्षेत्र के गांव चंडोस निवासी युवक प्रभाकर रविवार को गांव कम्पुर गया। जहां पूर्व में मेले में हुए विवाद को लेकर सीमेश बघेल निवासी कम्पुर से उसका विवाद हो गया। विवाद के चलते उसकी पिटाई कर दी। मामले की शिकायत सोरोंजी पुलिस से की। सोमवार को गांव कम्पुर निवासी अतुल चौहान ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ब्रहमपाल जाटव उसका वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर मामला तूल पकड़ गया। विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोग भी एकत्रित हो गए। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई।
ये भी पढ़ें - यूपी सिपाही भर्ती: एक साथ वर्दी पहनेंगी ये दो बहनें...छोटी ने प्रदेश में पाई तीसरी रैंक, ऐसे मिली सफलता

पथराव से मच गई भगदड़
पत्थरबाजी के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर जब गांव में पहुंची और गांव से उपद्रवियों को पकड़ने लगी तो लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। हिरासत में लिए युवक को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। इसके बाद एएसपी राजेश भारती, सीओ आंचल चौहान मौके पर पहुंच गईं। मामले में एक पक्ष की ओर से सीमेश ,विपिन, सोनू बघेल व अतुल , शैलेष, योगेंद्र व राहुल ठाकुर और आसिफ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। विवाद में प्रभाकर व अतुल घायल हो गए। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
ये भी पढ़ें - पत्नी की हत्या: बेटे सुन न सकें मां की चीखें...इसलिए पति ने ऐसे किया घरवाली का कत्ल, फट पड़ा घरवालों का कलेजा

कई लोग लिए हिरासत में
सीओ कासगंज आंचल चौहान ने बताया कि रविवार को दलित युवक की पिटाई के मामले सोमवार को ठाकुर व दलित पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में पथराव हुआ । पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।