{"_id":"6ad50c8d89d9a3d7a506b469","slug":"remark-written-at-prabhu-park-gate-erased-bjym-registers-protest-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155788-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: प्रभुपार्क गेट पर लिखी टिप्पणी मिटाई, भाजयुमो ने दर्ज कराया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: प्रभुपार्क गेट पर लिखी टिप्पणी मिटाई, भाजयुमो ने दर्ज कराया विरोध
विज्ञापन
फोटो 33 प्रभुपार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लिखी अभद्र टिप्पणी को मिटाता भाजयुम
कासगंज। प्रभुपार्क गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखे जाने के मामले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को मौके पर पहुंचकर उसे मिटाया। इसके बाद उसी स्थान पर ‘भारत माता की जय’ लिखा। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर टिप्पणी लिखने वालों की पहचान करने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थल पर लिखी गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। प्रतिहार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने और सकारात्मक संदेश देने की अपील की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत, जिला कार्यसमिति सदस्य यश उपाध्याय, आकाश लोधी, अभिनव तोमर, अंकुल प्रजापति, केशव अग्रवाल, ऋषि राजपूत, अभिषेक गुप्ता, आकाश राजपूत और श्याम राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।