{"_id":"68d3f08ef44ba02780049d6c","slug":"principal-misbehaved-with-teacher-by-promise-of-marriage-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रिंसिपल ने शिक्षिका को प्रेमजाल में फंसाया...फिर आबरू से खिलवाड़, अब की ऐसी हरकत; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रिंसिपल ने शिक्षिका को प्रेमजाल में फंसाया...फिर आबरू से खिलवाड़, अब की ऐसी हरकत; तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 24 Sep 2025 07:03 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:03 PM IST
सार
स्कूल में पढ़ाने वाली युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी की कहने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक निजी स्कूल में दो साल पहले पढ़ाती थी। इस दौरान आरोपी स्कूल प्रिंसिपल नरेश चंद्र निवासी भुजपुरा ने उसे शादी करने का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए।

Trending Videos
बाद में जब युवती ने आरोपी से शादी करने की जिद की तो उसने मना कर दिया। बीती 3 अगस्त को युवती ने शादी के लिए फिर से आरोपी पर दबाव बनाया तो उसका पारा चढ़ गया। उसने युवती के साथ गाली-गलौज की।
युवती को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने सिढ़पुरा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।