{"_id":"6a858d5ad6f0353681011a2a","slug":"police-nabbed-three-robbers-in-kasganj-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज न्यूज: मुठभेड़ में दबोचे तीन शातिर लुटेरे, पुलिस एक महीने से कर रही थी तलाश; लूट का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज न्यूज: मुठभेड़ में दबोचे तीन शातिर लुटेरे, पुलिस एक महीने से कर रही थी तलाश; लूट का माल बरामद
Wed, 19 Aug 2026 04:33 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 19 Aug 2026 04:33 PM IST
सार
पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को मौके पर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उन्होंने लगभग एक माह पूर्व एक राहगीर से नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटी थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज में गंजडुंडवारा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी करते हुए एक बाल अपचारी सहित कुल तीन शातिर लुटेरों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक माह पूर्व में लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा अवैध असलहा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर रात मुखबिर से सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम जैधर के पास बड़ी नहर की पटरी पर संदिग्धों की घेराबंदी की थी। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को मौके पर दबोच लिया।

Trending Videos
पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उन्होंने लगभग एक माह पूर्व एक राहगीर से नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटी थी। उस वारदात को अंजाम देने के बाद वे सभी हरियाणा भाग गए थे। वे दोबारा उसी लूटी हुई बाइक पर सवार होकर किसी नई आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में इलाके में पहुंचे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हिमांशु पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम थाना गांव थाना पटियाली, अनुराग पुत्र बालिस्टर निवासी ग्राम कुतुबपुर सराय और एक बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, आधार कार्ड सहित दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरों ने एक महीने पहले बाइक लूटी थी। पुलिस तब से प्राथमिक की दर्ज करके उनकी तलाश में जुटी थी।