फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   police have arrested twenty thousand prize crook who was absconding for four years in murder case In Kasganj

Kasganj: पुलिस ने 20 हजार के इनामिया बदमाश को पकड़ा, हत्या के मामले में चार वर्षों से फरार था

Sat, 11 Mar 2023 09:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 09:47 PM IST
सार

कासगंज में पुलिस ने चार वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। यह हर बार चकमा देकर फरार हो जाता था। इस पर पुलिस ने 20 हजार के इनाम भी घोषित किया था।   
 

विज्ञापन
police have arrested twenty thousand prize crook who was absconding for four years in murder case In Kasganj
हत्यारोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

कासगंज में पुलिस ने 20 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह हत्या के मामले में करीब चार वर्षों पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। हर बार यह चकमा देकर फरार हो जाता था।

विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि बिलराम गेट रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक व्यक्ति तमंचा लिए खड़ा है। वह कोई भी अप्रिय घटना का सकता है। सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। 

विज्ञापन

अदालत में पेश करने के बाद भेजा गया जेल

पुलिस की पूछताछ में उसने नाम मोनू निवासी माधवपुरी अगसौली मंदिर सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना अन्य अधिकारियों को दी। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि आरोपी 2019 में एक युवक की हत्या शव नहर में बहाने के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed