{"_id":"68c81f37153852c63b0e6a48","slug":"police-caught-criminal-in-encounter-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा 25 हजार का इनामी, बदमाश के पैर में लगी गोली; व्यापारी से की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा 25 हजार का इनामी, बदमाश के पैर में लगी गोली; व्यापारी से की थी लूट
Mon, 15 Sep 2025 07:44 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:44 PM IST
सार
व्यापारी से लूट के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के थाना सुन्नगढ़ी और सहावर पुलिस ने रविवार देर रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि रविवार देर रात गांव नगला मोहन के पास सुन्नगढ़ी पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक आती हुई नजर आई। रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार गढ़का की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए सहावर पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।

Trending Videos
दोनों ओर से खुद को घिरा हुआ देखकर युवक ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शिव कुमार निवासी भाबरू की मढैया थाना जुनावई जनपद संभल बताया।
विज्ञापन
वह सुन्नगढ़ी थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर सहावर थाने में व्यवसायी से लूट का मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इसी साल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घायल बदमाश को पुलिस कस्टडी में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
ये भी पढ़ें-UP: पथरी के दर्द का इलाज कराने आई महिला को हुआ प्रसव...पति ने किया हंगामा, बोला- मैं एक साल से घर से बाहर हूं
ये भी पढ़ें-UP: पथरी के दर्द का इलाज कराने आई महिला को हुआ प्रसव...पति ने किया हंगामा, बोला- मैं एक साल से घर से बाहर हूं